फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग को कहते हैं धरती का स्वर्ग, स्कींग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के दीवानों की है पहली पसंद

Tue, 25 Oct 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्‍थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है। एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह मानी जाती है । बर्फबारी के मौसम में गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है । तस्वीरों में देखें धरती के स्वर्ग के खूबसूरत नजारे: 
विज्ञापन

2 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
समुद्र तल से करीब 8950 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के नजारों के लिए जाना जाता है । 
विज्ञापन

3 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
अंग्रेजों ने 1927 में अपने शासनकाल के दौरान गुलमर्ग की स्‍थापना की थी। गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था । 

4 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
गुलमर्ग में एक बेहद खूबसूरत गोल्फ कोर्स है । इस गोल्फ कोर्स को अंग्रेजी शासनकाल में बनाया गया था । 
विज्ञापन

5 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
स्कींग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह माना जाता है । स्कींग के शौकीन कई पर्यटक हर साल ठंडियों के मौसम में यहां आते हैं ।  
विज्ञापन

6 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
गुलमर्ग से आठ किमी दूर अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से मिलकर निगली नल्लाह नाम की एक धारा का निर्माण होता है । ये भी पर्यटकों के लिए एक बेहद आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है । 
विज्ञापन

7 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
गुलमर्ग जाने के लिए रेल मार्ग से जम्मूतवी स्टेशन जबकि हवाई मार्ग से श्रीनगर एयरपोर्ट होकर जाया जा सकता है । श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी 56 किमी है । 

8 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
16वीं शताब्‍दी में सुल्‍तान युसुफ शाह ने इसका नाम गुलमर्ग रखा था। 

9 of 10
गुलमर्ग - फोटो : गुलमर्ग
गुलमर्ग में पर्यटक सेवा और रखरखाव की पूरी व्यवस्था का जिम्मा जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास प्राधिकरण के पास है । 
विज्ञापन

10 of 10
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
रोप-वे के रास्ते गुलमर्ग की पहाड़ियों का बेहद शानदार नजारा दिखाई पड़ता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें