नवरात्री के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, यूपी और हैदराबाद के कारीगरों ने बनाया गेट
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि दरबार में स्थापित किया जा रहा गोल्डन गेट आकर्षण का केंद्र रहेगा। देशभर के धार्मिक स्थलों में ऐसे गेटों का निर्माण कर चुके दिल्ली, यूपी और हैदराबाद के कारीगारों ने इसे तैयार किया है। इसमें निर्माण में इच्छुक दानियों ने सहयोग दिया है। बोर्ड ने गेट के निर्माण के लिए इच्छुक दानियों का सहयोग मांगा था, जिसमें भारी समर्थन मिला है।