फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में नजर आए राज्यसभा सांसद आजाद, राज्य के हैं चार दिवसीय दौरे पर

Sat, 21 Sep 2019 08:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
गुलाम नबी आजाद पहुंचे कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अपने चार दिवसीय दौरे में दूसरे दिन शनिवार को घाटी के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने ललदेद अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलाम नबी आजाद पहुंचे कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद आजाद का यह पहला दौरा है। इससे पहले तीन बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आने की कोशिश की लेकिन पाबंदियों के कारण एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
गुलाम नबी आजाद पहुंचे कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
आजाद ने श्रीनगर टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में कश्मीर हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों से बात की। सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए आजाद श्रीनगर, जम्मू, बारामुला और अनंतनाग में लोगों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार रविवार को आजाद अनंतनाग, इसके अगले दिन बारामुला और आखिर में जम्मू आ सकते हैं।

 

4 of 5
गुलाम नबी आजाद पहुंचे कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 के हटने के बाद प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर भी एक माह से अधिक समय से पाबंदियां लगाई गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को भी एक पत्रकार वार्ता के दौरान हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के नेताओं को भी पत्रकार वार्ता के दौरान हिरासत में लिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला
महबूबा मुफ्ती ने हिरासत में बंद लोगों का ब्योरा मांगा
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सरकार से बच्चों और महिलाओं सहित पांच अगस्त के बाद हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी मुहैया कराने को कहा है। मुफ्ती ने राज्य के बाहर जेलों में बंद लोगों का भी ब्योरा मांगा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नजरबंद महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा के माध्यम से यह पत्र केंद्रीय गृहसचिव और जम्मू-कश्मीर के सचिव को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें