शास्त्री नगर स्थित सतवारी मिल्क प्लांट में शनिवार की शाम छह बजे वॉल टूटने से गैस पाइप लीक हो गई। इस हादसे में स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी बेहोश हो गए। आसपास से गुजरने वाले लोगों की हालत भी खराब होने लगी। इलाके में भगदड़ मच गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नाक पर रुमाल बांधे। जब उन्होंने स्कूटी सवार दंपति को गिरते देखा तो भागकर उन्हें उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद अस्पताल भर्ती करवाया।
विज्ञापन
जब मिल्क प्लांट से दूध की जगह रिसने लगी गैस तो मची भगदड़
2 of 6
गैस का असर इलाके में तीन घंटे तक रहा। दमकल वाहन ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। गांधीनगर पुलिस ने इस सारे घटनाक्रम में एफआईआर दर्ज कर ली है। एमईएस कालोनी निवासी तारा चंद और उनकी पत्नी अंजू बाला गांधीनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जब मिल्क प्लांट से दूध की जगह रिसने लगी गैस तो मची भगदड़
3 of 6
तारा चंद के मुताबिक स्कूटी पर सवार होकर वह डाक्टर के पास चेकअप करवाने जा रहे थे कि जैसे ही वे प्लांट के पास पहुंचे, हवा उनकी तरफ आई और आंखों के आगे अंधेरा छा गया। तभी उनकी स्कूटी रेत पर स्लिप हो गई और उनका दम घुटने लगा था। दमकल विभाग और डिजास्टर टीम को सूचना दी गई।
जब मिल्क प्लांट से दूध की जगह रिसने लगी गैस तो मची भगदड़
4 of 6
एसएचओ गांधीनगर परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसएचओ भी गैस लीक से परेशान हो गए। ऐसा लगने लगा था कि जैसे आंसु गैस के गोले फेंक दिए हो। पुलिस को पीसीआर से संदेश मिला तो स्थिति में सुधार होने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। साढ़े नौ बजे तक पुलिस सतवारी प्लांट में मौजूद लोगों से पूछताछ करती रही। दंपति के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जब मिल्क प्लांट से दूध की जगह रिसने लगी गैस तो मची भगदड़
5 of 6
सतवारी मिल्क प्लांट की गैस लीक होने से इलाके में तीन घंटे तक गैस का असर रहा। प्लांट के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। प्लांट में प्रवेश किया तो गैस सभी ओर फैली हुई थी। प्लांट के कार्यालय के कमरों में भी गैस फैलने से बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि जहां-जहां गैस पहुंची, लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान ढूंढने लगे थे।
जब मिल्क प्लांट से दूध की जगह रिसने लगी गैस तो मची भगदड़
6 of 6
वॉल टूटने से हुआ हादसा: सीओ
जेएंडके मिल्क प्रोड्यूसर कोआपरेटिव लिमिटेड के सीओ मयंक तिवारी के मुताबिक कंडेक्सर लाइन का वॉल टूट गया था, जिस कारण गैस लीक हो गई थी। यह अमोनिया गैस होती है। इसे जल्द रोक पाना मुश्किल था, तब उन्होंने अन्य लाइन को भी बंद करवा दिया।