जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश के बाद तवी नदी में आए उफान ने जम्मू के कुछ हिस्सों में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। करीब आधा दर्जन लोग सिद्दड़ा पुल, बिक्रम चौक और भगवती नगर चौथे पुल के मध्य तवी नदी में फंस गए। उनके शोर मचाने के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से फंसे लोगों को पानी से बाहर निकाला। इसके अलावा दो डंपर, जेसीबी, जनरेटर सहित एक ट्रैक्टर भी पानी फंस गया, इन्हें बाहर निकालने के लिए पानी का बहाव कम होने का इंतजार किया जाता रहा है। हाई अलर्ट जारी करने के बाद तवी नदी के ऊपर हेलिकाप्टर भी घूमता रहा। (सभी फोटो - शैलेंद्र द्विवेदी)
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
2 of 6
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया। बिक्रम चौक से चौथे पुल और बेलीचराना तक लोगों को खुद और मवेशियों को पानी में न उतरने के निर्देश दे दिए गए। तवी नदी में उफान आने पर पार्क के नजदीक दो युवक पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बिक्रम चौक पुल के पास जेसीबी टेढ़ी हो गई। बिक्रम चौक पुल और चौथे पुल के मध्य में पत्थरों से भरे दो डंपर पलट गए। कुछ आगे जाकर एक टाटा मोबाइल गाड़ी फंसी थी।
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
3 of 6
कृत्रिम झील के लिए बनाए गए पिलर के बीच जनरेटर पानी में डूब गया। अचानक से तवी नदी में पानी बढ़ जोने से आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। लोगों को पिछली बरसात का खौफ फिर याद आ गया। सिद्दड़ा पुल के पास तवी नदी के हिस्से में पानी के तेज बहाव में चार लोग फंस गए। एसडीपीओ भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शक्ति नगर निवासी बलबीर सिंह, जानीपुर निवासी पुरुषोत्तम लाल, रायपुर मंडी निवासी जगदीश राज और डंसाल निवासी जमात अली को बमुश्किल से पानी से बाहर निकाला।
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
4 of 6
तवी नदी से दूर रहने के दिए निर्देश एसएचओ गांधीनगर परमजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने तवी किनारे पर मौजूद लोगों को पीछे हटाया और लोगों को निर्देश दिए हैं कि तवी नदी से दूरी बनाकर रखें। भविष्य में मौसम खराब होने की सूचनाओं के मद्देनजर लोगों को सावधानी के साथ काम लेना होगा।
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
5 of 6
एसडीआरएफ की टीम को बुलाया पानी में लोगों के डूबने की सूचना आग की तरह फैली तो तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया। दर्जन के करीब एसडीआरएफ के मुलाजिम अपने साजो-सामान के साथ वेयर हाउस पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन युवकों को उनके आने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
6 of 6
देखने वालों की भीड़ जुटी बिक्रम चौक से भगवती नगर चौथे पुल और बेलीचराना के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई तवी नदी के बीच फंसे डंपरों को पलटे देखकर हैरान हो रहा था कि आखिर पत्थरों से भरे भारी भरकम डंपर कैसे पलट सकते हैं। पुलिस कर्मी लगातार लोगों की भीड़ को किनारे से हटाते रहे।