कश्मीर घाटी इन दिनों भयंकर ठंड की चपेट में है। वहीं अंचार झील से आई इन तस्वीरों को देखकर आप सोच रहे होंगे आखिर फिरन पहने और सिर को ढके ये बुजुर्ग कर क्या रहा है। बुजुर्ग क्या कर रहा है इसे जानने से पहले कुछ बातें अंचार झील के बारे में जान लीजिए। अंचार झील श्रीनगर में स्थित है। जोकि बुरी तरह से दुर्दशा का शिकार है। अतिक्रमण और भयंकर प्रदूषण के कारण झील का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है।