फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, अमरनाथ यात्रा मार्ग की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Amar Ujala
दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रास्ता साफ करने की कवायद तेजी से चल रही है। पवित्र गुफा और एमजी प्वाइंट पर अभी भी काफी बर्फ जमी है।  
विज्ञापन

2 of 5
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ हटाने का काम करा रहा है। पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग (पहलगाम और बालटाल मार्ग) पर कुछ जगह काफी अधिक बर्फ जमी है, जिसे हटाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पवित्र गुफा के आसपास और एमजी प्वाइंट पर सबसे अधिक बर्फ जमी है। एमजी प्वाइंट यात्रा मार्ग का सबसे ऊंचा प्वाइंट माना जाता है। इससे गुजरकर ही श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढ़ते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
यात्रा शुरू होने से पहले ही बर्फ को हटाने का काम पूरा किया जाना है। सूत्रों की मानें तो इस बार देशभर से बाबा के भक्तों का पंजीकरण भी पिछले साल से अधिक हुआ है। ऐसे में बड़ी तादाद में बाबा के भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। 

4 of 5
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
इस वर्ष अप्रैल में बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पवित्र हिमलिंग का आकार पिछले वर्षों से काफी कम है। इसके कारण ही बाबा के भक्त भी जल्द दर्शन करने के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए देश भर से श्रद्धालु मंगलवार से ही राज्य में पहुंचने लगे थे। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से पहले दिन ही लगभग एक हजार श्रद्धालु जम्मू के लिए प्रवेश कर गए थे। श्रद्धालुओं की आमद देखते हुए यात्रा रूट पर सुरक्षा पहरा अभी से बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें