फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे जांबाजों ने हिजबुल कमांडर को किया ढेर, तस्वीरें

Tue, 28 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
encounter - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा के नतनुसा में सुरक्षा बलों ने हिजबुल के डिवीजनल कमांडर को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
encounter - फोटो : PTI
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नतनुसा के नागरी गांव में गुलाम मोहिउद्दीन के घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तत्काल बाद मंगलवार को तड़के सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), कार्गो श्रीनगर और एसओजी कुपवाड़ा ने गांव को घेर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
encounter - फोटो : PTI
लाउडस्पीकर से आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब ढाई घंटे तक भीषण मुठभेड़ जारी रही।

4 of 6
encounter - फोटो : PTI
इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। इसकी शिनाख्त सोपोर निवासी समीर अहमद वानी के तौर पर हुई। वह वर्ष 2014 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। अभी वह हिजबुल के डिवीजनल कमांडर के तौर पर सक्रिय था।
विज्ञापन

5 of 6
encounter - फोटो : PTI
मौके से एक एके राइफल, एक चीनी पिस्टल के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। आतंकी का शव बरामद होने के बाद आपरेशन को स्थगित कर दिया गया। बाद में शव को संबंधित पुलिस स्टेशन के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
encounter - फोटो : PTI
आतंकी के मारे जाने के बाद इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए। सोपोर में एनडीपीएस एक्ट के कैदियों को ले जा रही पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, सभी कैदी सुरक्षित बचा लिए गए। सोपोर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें