जम्मू के बेहद खास इलाके वेयर हाउस के पुराने आरटीओ आफिस में पांच बसें आग की चपेट में आने लगी आग भयंकर तबाही मचा सकती थी, क्योंकि जिस जगह पर यह आग लगी। उसके पचास मीटर दूरी पर दो पेट्रोल पंप है, अगर किसी भी प्रकार से धमाके आदि के कारण कोई चिंगारी पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो तबाही मच जाती।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जम्मू में बसों में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
टायर फटने से लोग डर रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे। दमकल विभाग के मुलाजिमों ने बड़ी हिम्मत और सावधानी के साथ आग पर नियंत्रण पाना चाहा, लेकिन आग की लपटों ने बसों के राख रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
जम्मू में बसों में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
बसों के अंदरूनी हिस्सों की सीटें, रेलिंग, स्टीयरिंग सब जल गया। पेट्रोल पंप वालों को आग की खबर मिली तो उन्होंने अपने स्टाफ के लोगों को इकट्ठा कर लिया तथा जल्द सुरक्षा इंतजाम करने को कहा।
4 of 6
जम्मू में बसों में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
आग की चपेट में आई एक बस के मालिक हरी ओम ट्रेवल्स परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि पहले ही काम की मंदी छाई है, बैंक किस्त लेने में कोई रियायत नहीं दे रहे हैं और सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उधर बस जलने से वह लाखों रुपये कर्ज तले आ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जम्मू में बसों में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा से आग धीरे-धीरे दूसरी बसों तक फैल गई थी।सभी चालक, कंडक्टर आदि मौके पर पहुंच गए। गुम अंधेरे के बीच किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाना है, क्या करना है।
इससे पहले कुछ लोगों ने बसों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन जिन बसों में आग लगी, उनके टायर खराब थे। आग फै लते हुए एकाएक अन्य बसों तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना के आधे घंटे बाद दमकल विभाग की पहले दो गाड़ियां मौैके पर पहुंचीं। इन गाड़ियों ने भी हवा के रुख के हिसाब से आग बुझाने का काम किया।