फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

विज्ञापन
1 of 4
राजोरी बालाकोट सेक्टर में रविवार की रात पाकिस्तान की ओर से फैली आग से भारतीय क्षेत्र में बारूदी सुरंगें फटने के बाद राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों में भारतीय सेना ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। आग के चलते सोमवार को नौशेरा तहसील के झंगड़ क्षेत्र में भी बारूदी सुरंगें फटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, जवानों ने दोनों क्षेत्रों में समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस आग ने सेना और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। खुफिया एजेंसियों और सैन्य सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी आने आशंका है। इसलिए सेना ने पहले से अधिक चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

2 of 4
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक द्वारा प्रशिक्षित आतंकी सक्रिय गए हैं। पिछले काफी समय से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों की हरकत पहले से अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकवादियों के आका बढ़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की फिराक में हैं। हालांकि सेना एलओसी पर सतर्क है। मई में करीब तीन बार एलओसी के उस पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के प्रयास किए थे।
विज्ञापन

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

3 of 4
मेंढर तहसील के बालकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी, चक्का दा बाग, लोरन, नौशेरा तहसील के केरी झंगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगलां, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की आशंका है। इसलिए सेना इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट पर है। राजोरी स्थित सेना के उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना पहले से ही अलर्ट है। आग की घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

PICS: पाक‌िस्तान ने भारतीय सीमा में लगाई आग

4 of 4
आग पर काबू पाया

नियंत्रण रेखा के समीप झंगड़ के जंगलों में लगी आग पर सेना ने काबू पा लिया है। झंगड़ बटालियन के जवान तड़के से ही आग बुझाने के लिए जुट गए थे। क्षेत्र में रविवार की देर रात से ही आग लग गई थी। आग से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें