जम्मू संभाग में वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश राहत के साथ आफत लेकर आई। रामबन के सेरी, गांगरू इलाके में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे साढ़े दस घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
2 of 13
तेज बारिश से जम्मू के कई इलाके जलमग्न हो गए। नदी नालों के उफान पर रहने से पानी लोगों के घरों में जा घुसा।
विज्ञापन
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
3 of 13
भारी बारिश के कहर से जगह-जगह सड़कें उखड़ गईं। आधा दर्जन से ज्यादा वाहन बह गए।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
4 of 13
पंपोश कालोनी से सटे नाले का पानी इतने तेज बहाव से आया कि नाले से सटी सड़क पर खड़ी कारें बहने लगीं। नीले रंग की एक कार बहकर छोटी नाली को पार कर गई।
विज्ञापन
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
5 of 13
सुबह जागकर लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो वाहन पुली के पास पहुंच चुके थे। पानी थोड़ा सामान्य होने पर वाहनों को वापस लाया गया। एक कार की सीट उखड़ गई थी। चार घरों में बारिश का पानी घुस गया था।
विज्ञापन
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
6 of 13
लोग सुबह से ही बाल्टियों और बर्तनों से गंदा पानी बाहर फेंकने में जुटे थे। छन्नी हिम्मत से नरवाल बाईपास जाने वाला करीब दो किलोमीटर का रास्ता बेहद खस्ताहाल है। सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है।
विज्ञापन
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
7 of 13
सड़क की मिट्टी बह गई है। वहां से गुजरना मुश्किल बना हुआ है। साइंस कालेज, कृष्णा नगर, मोहिंद्र नगर, चांद नगर, भगवती नगर, बस स्टैंड में भी खराब हालात रहे।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
8 of 13
पंपोश कालोनी से सटे नाले का पानी इतने तेज बहाव से आया कि नाले से सटी सड़क पर खड़ी कारें बहने लगीं। नीले रंग की एक कार बहकर छोटी नाली को पार कर गई।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
9 of 13
त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन और छन्नी हिम्मत में हालात बेहद खराब रहे। सड़क किनारे पानी का पाइप और अन्य कारणों से की गई खुदाई के चलते सड़क बह गई।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
10 of 13
पंपोश कालोनी नाले पास यह मामला सामने आया है। लोगों के टीवी, फ्रिज, इनवर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
11 of 13
जलस्तर कम होने पर लोगों ने उसे निकालना शुरू किया। मोहल्ला पंडिता में भी बड़ा नुकसान होने की खबर है। बताया जाता है कि यहां हाल में जेसीबी के जरिये साफ-सफाई की गई थी।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
12 of 13
मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों में रखा सामान भी खराब हो गया। घरों में बिजली के उपकरण सहित कपडे़ आदि खराब हो गए। इतना ही नहीं, घराें के अंदर काफी मलबा भी जमा हो गया।
कुछ घंटों की बारिश ने जम्मू में मचाई तबाही, देखें तस्वीरें
13 of 13
कुंजवानी के साथ लगते क्षेत्र लोअर रतनोचक नाले में एक बुजुर्ग बह गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।