फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एक बार फिर उमर से मिले फारूक अब्दुल्ला, रिहाई के बाद दूसरी मुलाकात

Mon, 16 Mar 2020 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। उनकी रिहाई के बाद यह दूसरा मौका है जब फारूक उमर से मिलने पहुंचे। बता दें कि अपने ही घर में करीब सात माह से नजरबंद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला को शुक्रवार को रिहा किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
रिहा होने के तुरंत बाद फारूक अब्दुल्ला ने उन सांसदों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि सारे नेताओं के रिहा होने के पश्चात ही वह भविष्य के बारे में कोई निर्णय ले पाएंगे। अब्दुल्ला ने कहा, मैं आजाद हूं...उम्मीद है कि बाकी नेता भी जल्द ही रिहा होंगे। सभी सांसदों का आभार जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी।

4 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। फारूक अब्दुल्ला की रिहाई से पहले कुछ अन्य नेताओं को भी छोड़ा गया था, लेकिन उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत अभी भी कई नेता नजरबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
फारूक पहले मुख्यमंत्री थे जिनको पीएसए के तहत नजरबंद किया गया था। फारूक के खिलाफ पीएसए 15 सितंबर को लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें