फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farooq Abdullah Attack: पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है कमल, इस पार्टी से जुड़ा था डॉ. फारूक पर हमला करने वाला

Thu, 12 Mar 2026 01:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में  पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आरोपी जम्मू में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन
1 of 12
Farooq Abdullah Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात को एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने कनपटी से सटाकर पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन एनएसजी कमांडो की सतर्कता से वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ एक पार्टी के लीगल सेल के सदस्य की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

2 of 12
फारूक अब्दुल्ला(फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रुकने के बाद, जब वे उपमुख्यमंत्री के साथ बाहर निकलकर अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे, तभी हमलावर कमल सिंह जम्वाल, जो जम्मू के पुरानी मंडी का निवासी है, बेहद करीब आ गया। हमलावर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और डॉ. अब्दुल्ला की कनपटी से सटाकर गोली दागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 12
शादी समारोह में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की, एनएसजी कमांडो ने तत्परता दिखाते हुए उसे धक्का दिया। इस धक्का-मुक्की में हमलावर लड़खड़ाकर गिर पड़ा और गोली का निशाना चूक गया।

4 of 12
आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया - फोटो : वीडियो ग्रैब
अचानक हुई इस घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जम्वाल, जो पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से जुड़ा था और उसने पुरानी मंडी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, काफी समय से राजनीति में सक्रिय रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पिस्टल लेकर सुरक्षा घेरे को भेदकर पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी समारोह में अफरातफरी
समारोह में मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखों की आवाज और डीजे के संगीत के शोर में शुरू में कुछ पता नहीं चला। जब गहमागहमी बढ़ी और लोगों का ध्यान घटना की ओर गया, तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई। इस बीच, पुलिस ने लोगों को शांत रहने को कहा और अपनी जांच शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

7 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह के आवास की सुरक्षा बढ़ी - फोटो : पीटीआई
अधिकारियों की प्रतिक्रिया: मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि ईश्वर का शुक्र है कि सब सुरक्षित बच गए। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी हमलावर से उसके कृत्य का कारण पूछा, जिस पर उसने कहा कि वह 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने का मौका तलाश रहा था।

8 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
देर रात पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हमला तब हुआ जब वे एक शादी समारोह में थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले को नाकाम कर दिया और आरोपी के पास से हथियार भी बरामद कर लिया। मामले की जांच जारी है।

 

9 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है। यह घटना जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।
 

10 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
समारोह स्थल हुआ मेहमानों से खाली
घटना के बाद समारोह स्थल मेहमानों से खाली हो गया। सिर्फ परिजन की मौजूदगी में विवाह कार्यक्रम आगे बढ़ा। घटना के बाद ज्यादातर मेहमान चले गए। मौके पर सिर्फ परिजन रह गए और शांतिपूर्वक समारोह संपन्न हुआ।

11 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुख्यमंत्री को भी जाना था समारोह में
सीएम उमर अब्दुल्ला को भी समारोह में शामिल होना था। बाहर होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

12 of 12
गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने कहा-हमले को किया नाकाम, हथियार बरामद
देर रात पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि डॉ. फारूक पर तब हमला किया गया जब वे रॉयल पार्क ग्रेटर कैलाश, जम्मू में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सुरक्षा में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनएसजी के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया। आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें