फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farooq Abdullah Attack: वीवीआईपी शादी, जेड प्लस और एनएसजी का सुरक्षा घेरा, कैसे फारूक के पास पहुंचा हमलावर?

Thu, 12 Mar 2026 11:03 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की गई। हालांकि हमले में वो बाल-बाल बच गए। हमलावर कड़ी सुरक्षा के बीच कनपटी से सटाकर गोली चलाने वाला ही था कि एनएसजी के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया। लड़खड़ाकर गिरने से हमलावर निशाना चूक गया।
विज्ञापन
1 of 11
Farooq Abdullah Attacks - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। डॉ. फारूक बाल-बाल बच गए। एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। 

हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। जम्मू के पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन

2 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी के साथ ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों नेता बाहर निकलकर गाड़ियों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर डॉ. फारूक के बेहद करीब पहुंच गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। 
 
विज्ञापन

3 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
वह डॉ. फारूक की कनपटी से सटाकर गोली दागने ही वाला था कि एनएसजी कमांडो ने आरोपी को धक्का दिया जिससे वह लड़खड़ाकर गिरा और उसका निशाना चूक गया। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना पर नेकां व अन्य दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।

4 of 11
मुख्यमंत्री उमर (फाइल फोटो) - फोटो : वीडियो ग्रैब
जेड प्लस और एनएसजी का सुरक्षा घेरा तोड़कर कैसे पहुंचा करीब : उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे। अभी तक जो पता चला है उसके अनुसार लोडेड पिस्टल के साथ एक आदमी पॉइंट ब्लैंक रेंज (सटाकर) से गोली चलाने में कामयाब रहा। सिर्फ करीबी सुरक्षा घेरे ने पिता को बचाया। इस समय जवाबों से अधिक सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है यही कि कोई जेड प्लस एनएसजी के घेरे को तोड़कर पूर्व सीएम के करीब कैसे पहुंचा? 
विज्ञापन

5 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
डिप्टी सीएम चौधरी ने हमलावर से पूछा कि ऐसा क्यों किया?
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने हमलावर के पकड़े जाने के बाद उससे पूछा-तुमने हमला क्यों किया? इसके जवाब में आरोपी ने कहा कि फारूक को 20 साल से मारने का मौका तलाश रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी को ले गई। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी पिस्टल लेकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 11
शादी समारोह में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री को भी जाना था समारोह में
सीएम उमर अब्दुल्ला को भी समारोह में शामिल होना था। बाहर होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

 
विज्ञापन

7 of 11
गेट पर चेकिंग करता सुरक्षाकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने कहा-हमले को किया नाकाम, हथियार बरामद
देर रात पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि डॉ. फारूक पर तब हमला किया गया जब वे रॉयल पार्क ग्रेटर कैलाश, जम्मू में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सुरक्षा में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनएसजी के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया। आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

8 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीवीआईपी शादी में फायरिंग ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंध पर खड़े किए सवाल
ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के न्यायाधीश, कैबिनेट मंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला जैसे शीर्ष वीवीआईपी मौजूद हों वहां सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंध घोर लापरवाही की कहानी बयां करती है। 

9 of 11
आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया - फोटो : वीडियो ग्रैब
आयोजन स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम केवल मुख्य प्रवेश द्वार तक ही सीमित थे। वहां अन्य कई रास्तों से भी लोगों के बिना रोक-टोक आने की गुंजाइश थी। सुरक्षा की इसी खामी का फायदा उठाकर हमलावर अंदर दाखिल हो गया। दोनों परिवारों के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि गोली चलाने वाला शख्स कमल सिंह जम्वाल न तो दुल्हन वालों का मेहमान था और न ही दूल्हे वालों की तरफ से आया था। वह हथियार लेकर वहां कैसे पहुंचा इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

 

10 of 11
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह के आवास की सुरक्षा बढ़ी - फोटो : पीटीआई
पार्टी के लीगल सेल के सदस्य की बेटी की शादी में पहुंचे थे सभी 
डॉ. फारूक अब्दुल्ला समेत सभी नेता पार्टी के लीगल सेल के सदस्य की बेटी की शादी में पहुंचे थे। वे करीब एक घंटे तक यहां रुके थे। जब सभी वापस लौट रहे थे तभी पीछे से आकर कमल सिंह जम्वाल ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पिस्तौल तानी। तभी सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिराया। ऐसे में गोली हवा में चल गई। इसके बाद कमल सिंह को दबोच लिया गया और फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंग्याल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की घटना हुई है। इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है। स्पष्ट कर दूं कि इस घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है। भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं।-डॉ. अजय शर्मा, एसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें