घाटी के कुलगाम जिले में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए। दो नागरिक भी मारे गए हैं। तीन घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
मारे गए आतंकियों में दो हिजबुल और दो लश्कर के बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से चार एक राइफलें के अलावा गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान हिंसक झड़पें हुईं। इसमें 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस साल का यह पहला इतना बड़ा ऑपरेशन है जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं।
4 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एक राष्ट्रीय रायफल्स के सेक्टर कमांडर आर चक्रवर्ती ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे खुफिया सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के फ्रिसल गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। यह भी पता चला कि आतंकियों ने जिस मकान में पनाह ली है उसमें एक नागरिक भी है।
विज्ञापन
5 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
इस वजह से रात में ऑपरेशन नहीं चलाया गया। सुबह अजान के बाद औकाफ कमेटी को बुलाकर माइक से मकान में मौजूद नागरिक को छोड़ने का एलान कराया गया। पर आतंकियों ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद सुरक्षा बल उस मकान में दाखिल हुए तो बंधक बना मकान मालिक का बेटा आदिल रिशी सेना की ओर भागा।
विज्ञापन
6 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
इसी दौरान आतंकियों की फायरिंग में उसकी मौत हो गई। सेना के दो जवान भी उनकी गोली का शिकार हो गए। इसके बाद पहले तीनों शव बाहर निकाले गए और उसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें चार आतंकी मार गिराए गए।
विज्ञापन
7 of 10
Encounter KULGAM
- फोटो : Amar Ujala
चक्रवर्ती ने बताया कि जानमाल को कम से कम नुकसान पहुंचे अभियान चलाने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा गया। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में लश्कर के मुदासिर अहमद तांत्रे उर्फ असीम (निवासी रेडवानी बाला, कुलगाम) व वकील अहमद (निवासी हरिगाम, कुलगाम) और हिजबुल के फारूक अहमद भट (निवासी चक दासंद, कुलगाम) व मोहम्मद युनिस लोन (हवारा, कुलगाम) शामिल हैं।
8 of 10
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
उधर, मुठभेड़ के दौरान लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की ताकि आतंकी मुठभेड़ स्थल से फरार हो सकें। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। फायरिंग भी की गई। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई।
9 of 10
सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : File Photo
मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त मुश्ताक अहमद इट्टू (निवासी हटिगाम, बिजबिहाड़ा) के रूप में हुई है। घायलों में पांच को श्रीनगर भेजा गया है। छह लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।