फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा मुठभेड़: 10-10 फीट के भूमिगत ठिकाने में रहते थे आतंकी, इस तरह के थे इंतजाम

Sat, 25 Apr 2020 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सेना ने नष्ट किए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक मददगार मारा गया। वहीं मुठभेड़ खत्म होने के बाद शुरू हुए तलाशी अभियान में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
भूमिगत ठिकाने पाए गए - फोटो : भारतीय सेना
घटनास्थल पर आतंकियों के छिपने के अड्डे मिले हैं। करीब 10-10 फीट के भूमिगत ठिकाने पाए गए हैं। इन ठिकानों को इस तरह से बनाया गया था जिससे आसानी से किसी की नजर न पड़े। इन्हें ढकने के लिए बाकायदा लोहे के ढक्कन लगाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों ने वेंटिलेशन भी बना रखे थे - फोटो : भारतीय सेना
इसमें रहने के दौरान सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लिए आतंकियों ने सुराख बना कर व्यवस्था कर रखी थी। वहीं तलाशी अभियान के दौरान मिले आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है।

4 of 5
शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी - फोटो : भारतीय सेना
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना ने नष्ट किए आतंकी ठिकाने - फोटो : भारतीय सेना
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो आतंकी और उनका एक मददगार मारा गया। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं इस ऑपरेशन को सेना की 50 आरआर, सीआरपीएफ की 130वीं बटालियन और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें