फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid In Kashmir Photos: कश्मीर में धूमधाम मनाई बकरीद, खूंब बंटी मिठाईयां, एक-दूसरे को लगाया गले

Mon, 17 Jun 2024 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

बकरीद का पर्व जम्मू कश्मीर में धूमधाम से बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व जम्मू कश्मीर में धूमधाम से बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी के बाजारों में ईद के पर्व पर विशेष रौनक है। सुबह नमाजियों में ईदगाह में पहुंच कर नमाज अदा की। साथ ही एक-दूसरे को ईद की मुबारक भी दी।
विज्ञापन

3 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। श्रीनगर की ऐतिहासिक हजरतबल दरगाह में सबसे अधिक लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। यहां पचास हजार से अधिक लोगों ने नमाज अदा की।

4 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने भी हजरतबल में नमाज अदा की।
विज्ञापन

5 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
पुराने शहर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को छोड़कर घाटी भर में सभी ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। जामिया मस्जिद को ईदगाह में नमाज अदा करने की अनुमति देने नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

6 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उपराज्यपाल ने एक संदेश में कहा, 'ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

7 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा, 'ईद-उल-जुहा का पवित्र त्यौहार निस्वार्थ त्याग का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर हम भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करने के अपने संकल्प करें। ईद-उल-जुहा सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए।'

8 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन

9 of 9
घाटी में धूमधाम से मनाई गई ईद - फोटो : बासित जरगर
जम्मू शहर की बात करें तो यहां 22 जगहों पर नमाज अदा की गई। इसमें ईदगाह डिग्याना में सात बजे, रेजीडेंसी ईदगाह में साढ़े सात, सिद्दड़ा में सुबह साढ़े सात बजे, मलिक मार्केट ईदगाह में साढ़े छह बजे, तालाब खटीका में साढ़े आठ बजे, जामिया मस्जिद करयानी तालाब बठिंडी में साढ़े सात बजे, रेलवे स्टेशन मस्जिद में आठ बजे, सुजवां ईदगाह में साढ़े सात, पुलिस लाइन छन्नी मस्जिद में साढ़े सात, जामिया मस्जिद उस्ताद मोहल्ला में साढ़े छह, कुंजवानी मस्जिद में सात, गोल मार्केट गांधी नगर में साढ़े छह, बठिंडी मस्जिद में सुबह सात बजे, पुल तवी मस्जिद में नौ बजे, नरवाल मस्जिद में सात, ईदगाह जानीपुर में साढ़े सात, गोल मस्जिद जलालाबाद सुजवां में सवा छह, न्यू प्लांट में नौ बजे, अंजुमन इमामिया परिसर में साढ़े आठ बजे, बठिंडी में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें