डीआरडीओ अस्पताल जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
सिन्हा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश भी दिए कि प्रभावी मरीज केयर प्रबंधन के तहत अस्पताल रेफरल पालिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए डीआरडीओ अस्पताल का निर्माण करवाया है। उन्होंने डीआरडीओ के चेयरमैन डॉक्टर जी. सतीश रेड्डी व उनकी पूरी टीम को रिकार्ड समय में 500 बेड वाला अस्पताल जम्मू के लोगों के लिए तैयार करने पर बधाई दी।