फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह: मधुमेह रोगियों को कोरोना के साथ निमोनिया हो तो तुरंत अस्पताल जाएं, ये भी करें

Sat, 01 May 2021 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कारोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने वाले मरीजों की जान बचाना डॉक्टरों के अलावा फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं के लिए चुनौती बन गई है। नए मामलों की रफ्तार काफी ज्यादा होने की वजह से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मधुमेह रोग से पीड़ित मरीज जिन्हें कोरोना हो जाता है, उन्हें अगर निमोनिया हो जाए या उनकी शूगर जंप कर 500 पहुंच जाए तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए। ऐसे मरीजों का घर में आइसोलेशन में रहकर उपचार नहीं हो सकता।

आगे की स्लाइड में जानिए अहम बातें...
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश कक्कड़ के अनुसार कोरोना संक्रमण अब सामुदायिक स्तर पर फैल चुका है। ऐसे में मधुमेह रोगियों को बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलना चाहिए। निमोनिया होने पर मधुमेह रोगियों को इंसुलिन देना जरूरी होता है। यह अस्पताल में ही हो पाएगा। ऐसे में समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए और अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाने में ही समझदारी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
डॉक्टर का कहना है कि मधुमेह रोग से ग्रसित मरीज हों या आम लोग, वह तभी कोरोना संक्रमण से अपना बचाव कर सकते हैं, जब वह घर से बाहर निकलने के दौरान संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से सामाजिक दूरी का पालन करेंगे।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उदाहरण के तौर पर घर से निकलने पर डबल मास्क लगा लेना चाहिए। जिसमें नीचे वाला मास्क सर्जिकल हो और ऊपर कपड़े वाला मास्क होना चाहिए। जब तक वैक्सीन देश के सभी नागरिकों को नहीं लग जाती, तब तक अतिरिक्त सतर्कता बरतनी ही पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
क्या करें...
  • अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
  • मधुमेह रोगी तनाव न लें।
  • घर से अकारण न निकलें।
  • कोविड के लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें