फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः खत्म हुआ खाकी और 'धरती के भगवान' का विवाद, डॉक्टर बोले- पुलिस का यह तरीका अच्छा लगा

Thu, 28 May 2020 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने दिया सौहार्द का परिचय - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों से विवाद के बाद आलोचना झेल रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए सौहार्द का परिचय दिया। घाटी के हर जिले में पुलिस वालों ने ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टरों को फूल भेंट किए। आश्वासन दिया कि कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस विभाग भी डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। डॉक्टरों ने भी पुलिस के इस रवैये की सराहना की और भविष्य में ऐसे ही सहयोग की उम्मीद जताई।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने दिया सौहार्द का परिचय - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने अस्पतालों के बाहर खड़े होकर भी डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ का फूलों से स्वागत किया। पुलिस के सौहार्द का यह नजारा श्रीनगर, बारामुला, उड़ी, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा के साथ-साथ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और घाटी के अन्य जिलों में भी देखने को मिली।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने दिया सौहार्द का परिचय - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गत शनिवार श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मकबूल ने पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार और हाथापाई करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मंगलवार को कई क्वारंटीन सेंटर के दौरे पर निकले सीएमओ बांदीपोरा डॉ. तजामुल की गाड़ी को भी पुलिस द्वारा रोकने का वीडियो वायरल हुआ था। दुर्व्यवहार के खिलाफ डॉक्टरों ने मंगलवार को एसएमएचएस में प्रदर्शन भी किया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस विभाग को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पुलिस विभाग की तरफ से मुलाजिमों को डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ  के साथ सहयोग करने के निर्देश जारी किए गए थे।

 

4 of 5
पुलिस ने दिया सौहार्द का परिचय - फोटो : अमर उजाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों के इलाज में जुटे हैं। सभी पुलिस कर्मी कोरोना के खिलाफ दिए जा रहे इनके योगदान की सराहना करते हैं। इनके लिए हमारे दिल में बहुत सम्मान है। इसलिए हमने प्यार और सम्मान की निशानी के तौर पर इनका स्वागत फूलों से किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने दिया सौहार्द का परिचय - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर बोले, पुलिस का यह तरीका अच्छा लगा
वहीं एक डॉक्टर ने भी यह कहा कि उन्हें पुलिस का यह रवैया काफी अच्छा लगा और हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी हमें ऐसा ही सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें