राज्य पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा शनिवार को रिटायर हो गए। वह अपनी स्पीच के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अब हैदराबाद जाकर अपने घर रहेंगे, लेकिन उनकी पहचान जम्मू-कश्मीर से होगी। हर कोई उन्हें यह कहकर जानेगा कि वह जम्मू-कश्मीर के डीजीपी रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आसान नहीं है काम करना। बहुत सी ऐसी परिस्थितियां हैं, जब धैर्य की बहुत जरूरत पड़ती है। वहीं दिनभर डीजीपी को विदाई देने को लेकर कार्यक्रम आयोजित होते रहे। देर शाम को पुलिस मुख्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर पुलिस की तरफ से राज्य मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने राजिंदरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 6
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
रस्सियों से खींच कर विदाई
राजेंद्रा की विदाई को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यादगार बना दिया। गुलशन ग्राउंड के एक गेट से लेकर दूसरे गेट तक सड़क पर दोनों तरफ पुलिस के जवान फूल लेकर खड़े हो गए। डीजीपी अपनी पत्नी विजया राजेंद्रा के साथ जिप्सी में आए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रस्सियों के साथ जिप्सी को खींचा।
4 of 6
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल से मिले राजेंद्रा
विदाई से पहले राजेंद्रा राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले। इसमें उन्होंने राज्य की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने राजेंद्रा को उनकी जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दीं। कहा कि उनका जीवन मंगलमय हो। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राजेंद्रा ने राज्य में बेहतर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
k rajendra
- फोटो : Amar Ujala
डा. एसपी वैद ने राज्य पुलिस महानिदेशक का पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद वैद ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। वैद ने डीजीपी के राजेंद्रा का स्थान लिया है। लगभग तीन दशक तक राज्य में सेवाएं देने के बाद राजिंदरा रिटायर हुए।
वैद ने कहा कि उनका मकसद होगा पुलिस की सेवा को लोगों में मजबूत किया जाए। कहा कि जांच में नई तकनीक का इस्तेमाल करना वक्त की जरूरत है। इसके लिए राज्य के सभी पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों को आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड किया जाएगा। पुलिस के प्रोफेशनल स्तर को ऊंचा और मजबूत करने के लिए नई तकनीक ही काम आएगी। पुलिस सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बढ़ाकर काम करे। लोगों को पुलिस से बहुत उम्मीदें हैं। इस पर खरा उतरना होगा।