फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी लोहिया हत्याकांड: प्यार शून्य और तनाव 90 फीसदी...भुला देना मुझे, पढ़ें यासिर की डायरी में और क्या-क्या

Wed, 05 Oct 2022 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी हेमंत लोहिया की हत्या करने के आरोपी यासिर की एक डायरी भी बरामद की गई है। हालांकि इसमें उसने ही लिखा है या फिर किसी और ने, यह अभी जांच का विषय है। डायरी के एक पन्न्ने पर लिखा था कि उसकी जिंदगी में प्यार 0 प्रतिशत, तनाव 90 फीसदी, दुख 100 प्रतिशत और फर्जी हंसी 100 फीसदी है। इस डायरी के माध्यम से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह काफी तनाव में था और जीने मरने के बारे में ही सोचता रहता था। यह भी बता दें कि डायरी की शुरूआत में ही उसने फिल्म आशिकी का गाना... भुला देना मुझे भी लिखा है। बता दें कि दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में सोमवार रात करीब 9:30 बजे हेमंत लोहिया की हत्या हुई थी। तेज धारदार हथियार से हमले के बाद उसके शरीर को जलाने की भी कोशिश की गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस तथा अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू की।
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी यासिर - फोटो : पुलिस
डायरी में और क्या-क्या...
सूत्रों के अनुसार डायरी में यासिर ने लिखा था कि प्यारी मौत, मेरी जिंदगी में आ जाओ। मुझे माफ कर देना। मेरा दिन खराब है, हफ्ता, महीना, साल, जिंदगी सब खराब है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी यासिन अहमद - फोटो : पुलिस
दूसरे पन्ने पर लिखा है कि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। मेरी जिंदगी में सिर्फ मातम है। एक पन्ने पर फोन की बैटरी बनाई गई है। इस पर लिखा है- माई लाइफ 1%, मेरी जिंदगी में प्यार 0%, तनाव 90 प्रतिशत, दुख 100 फीसदी और फेक स्माइल 100 प्रतिशत है।

 

4 of 7
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मैं जैसी लाइफ जी रहा हूं, मुझे उससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। प्रॉब्लम इस बात से है कि आगे हमारा क्या होगा। हालांकि यह सब हिंदी में लिखा गया है। इसमें काफी शब्द इधर उधर हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डीजी जेल लोहिया का हत्यारोपी नौकर यासिर गिरफ्तार
आपको बता दें कि कारावास विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या करने वाले यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लोहिया की हत्या टोके जैसे हथियार के साथ की गई। एक वार उनकी गर्दन पर किया और दूसरा पेट में किया। इसके बाद एक तकिए को जलाकर लोहिया के चेहरे पर फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोपी यासिर को अवसादग्रस्त और दीमागी रूप से अस्थिर बताया है, वहीं आतंकी कनेक्शन भी सामने आया है। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) आतंकी संगठन ने दावा किया है कि यह वारदात उसी ने करवाई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि फिलहाल आतंकी कनेक्शन का कोई सुबूत नहीं, लेकिन आतंकी वारदात की आशंका से इंकार भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DGP Hemant Kumar Lohia - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि यासिर हत्या करने के बाद मकान के पिछले दरवाजे से फरार हो गया था। वह भागते हुए वह सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया। यासिर को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था। मंगलवार सुबह कानाचक के एसएचओ को तलाशी के दौरान यासिर मौका ए वारदात से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में छुपा मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर एसएसपी रूरल संजय शर्मा के कार्यालय में ले जाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें