फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर फूलों से महका वैष्णो दरबार: भवन में गूंज रहे माता के जयघोष, अब तक 2.50 लाख भक्त कर चुके दर्शन

Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

नवरात्र के मौके पर धर्मनगरी कटड़ा सहित वैष्णो देवी भवन में शानदार सजावट की गई है। भक्त भवन की सजावट और धार्मिक माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। धर्मनगरी व मां के भवन को दो ट्रक फल और 40 ट्रक फूलों से सजाया गया है। विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक फूलों व फलों से सजावट का कार्य किया गया है। भवन में भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। निर्मित व प्राकृतिक गुफा के बाहर भी सजावट की गई है।

विज्ञापन

2 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

आम, अमरूद, मौसमी, केला, चीकू भी मंगवाए गए हैं। फूलों में गेंदा, गुलाब, लोली, मोती, पीओपी मोगरा, रजनीगंधा आदी शामिल हैं जिन्हें देश व विदेशों से मंगवाया गया है। चैत्र नवरात्र पर वैष्णो देवी भवन में दर्शन करने वाले भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भक्त एक ओर जहां प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भवन में प्राकृतिक पुष्पों व फलों से की गई सजावट देख आनंदित हो रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
माता के दरबार में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि जो माता के दर आता है, वो कुछ न कुछ वर जरूर पाता है। इस बार चैत्र नवरात्र के सात दिनों में अब तक लगभग 2.40 लाख श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं, धर्मनगरी में आयोजित होने वाले भव्य दुर्गा आरती में भी भक्त हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्र पर्व पर पहले सात दिन में 2.4 लाख से अधिक भक्त भवन में माथा टेक चुके हैं।

4 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 14 हजार भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। पांच बजे तक 26 हजार भक्त पंजीकृत थे, तो शाम आठ बजे तक यह आंकड़ा 33 हजार पार कर चुका था। कक्ष बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे। नवरात्र पर्व पर औसतन हर रोज 30 से 35 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो रहा। शनिवार व रविवार को ये आंकड़ा चालीस हजार से भी अधिक रहा। बता दें कि पिछले चैत्र नवरात्र पर ढाई लाख भक्तों ने भवन में माथा टेका।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
इस बार उम्मीद है कि 2.75 लाख का भक्त माता के दर्शन को पहुंचेंगे। नवरात्र पर जहां भक्तों को भवन में होने वाला शतचंडी महायज्ञ आकर्षित कर रहा है। वहीं मुख्य बस स्टैंड पर सुबह व शाम को होने वाली दिव्य आरती भी लुभा रही है। इस आरती का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वीरवार सुबह आखिरी आरती का आयोजन होगा। इसके उपरांत पंडाल में स्थापित सभी मूर्तियों का चिनाब नदी में विसर्जन किया जाएगा। साथ प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

मां के चरणो में लगाई हाजिरी लगाने के लिए सुबह से ही पंजीकरण कक्ष में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। रविवार को 43 हजार के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हुए। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे की सेवा भी दिनभर जारी रही ।

विज्ञापन

7 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
इस वर्ष चैत्र के पहले पांच नवरात्र में माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख 80 हजार के करीब पहुंच गई है। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी गिरावट आई हैं मगर फिर भी शाम पांच बजे तक 27348 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हुए। रात दस बजे तक 32 हजार का आकड़ा पार होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

8 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
भवन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भवन पर काफी भीड़ रही और हर श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शनों के उपरांत सीधा धर्मनगरी की और रवाना हो रहा था। वहीं, मौसम खुला रहने के कारण श्रद्धालुओं को कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और अर्दकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा श्रद्धालुओं के लिए दिनभर मौजूद रही ।

9 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
इस बार सुबह और शाम को होने वाली अटका आरती में 200 नहीं अब 500 भक्त शामिल हो सकेंगे। संख्या में करीब ढाई गुणा की वृद्धि की गई है। वहीं, यात्रा मार्ग पर एलईडी स्क्रींस लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से ऑनलाइन अटका आरती के दर्शन सहित मां वैष्णो के भजनों को सुनने व देखने का मौका मिलेगा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से चैत्र नवरात्र में भक्तों को आकर्षित करने के लिए कई सुविधाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद
चैत्र नवरात्र में हर वर्ष की तरह इस बार भी मां वैष्णो देवी भवन के प्रांगण में श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से विशाल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। भवन में इस विशाल चंडी महायज्ञ में विद्वान पंडितों की अगुवाई में श्राइन बोर्ड की ओर से हवन और पूजा आदि लगातार की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें