शहीद जवानों को श्रद्धांजली देते लोग
- फोटो : बासित जरगर
सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एएस औजला, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, सीआरपीएफ आईजी (ऑपरेशन) एमएस भाटिया, डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज रईस भट, जिला उपायुक्त पुलवामा व अन्य अधिकारियों ने स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया। 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरी कार को टक्कर मारने के चलते चालीस सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।