फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: कश्मीर के लोगों की समझदारी बयां करतीं तस्वीरें, सरकार को जनता का समर्थन

Sat, 21 Mar 2020 01:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन की तरफ से लगाई पाबंदियों पर लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
घाटी में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन की तरफ से लगाई पाबंदियों पर लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से सड़कों पर 10-15 प्रतिशत लोग ही दिखाई दिए। ये भी ऐसे थे, जिनका घर से निकलना मजबूरी थी। जुमे की नमाज के दौरान भी कम भीड़ दिखी। कई मुख्य जगहों पर तारबंदी कर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। ऐसी ही रिपोर्ट दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम जिलों के अलावा उत्तरी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा के साथ बडगाम और गांदरबल समेत घाटी के अन्य हिस्सों से मिली।

 
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
प्रशासन की तरफ से लगाई गईं पाबंदियां श्रीनगर के सिविल लाइन के साथ-साथ डाउन-टाउन में भी देखने को मिली। सुबह ही कई इलाकों में पुलिस की गाड़ियां लाउड स्पीकर पर लोगों से अंदर रहने की अपील करती रहीं। साथ ही चेतावनी भी दी कि पाबंदियों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि पहले हमने स्कूल बंद किए। जरूरत पड़ने पर मार्किट को बंद किया गया। हमने इसलिए पाबंदियां लागू कीं क्योंकि ये लोगों की ही मांग थी और उनकी भलाई के लिए ही है।

 

4 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
अस्पताल, बिजली, पानी, आपातकालीन सेवाएं,  एंबुलेंस समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है। यह अस्थायी उपाय है और लोगों को सहयोग करने की आवश्यकता है। प्रशासन की तरफ से एयरपोर्ट पर भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं।   


 
विज्ञापन

5 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
इस पूरे ममाले में हमें सावधानी बरतनी है। जहां पर भीड़ है उस जगह से दूर रहना है। यही एक तरीका है जिससे हम बच सकते हैं। डरने की नहीं एहतियात बरतने की जरूरत है। -भूपेंद्र कुमार डायरेक्टर एनएचएम

 
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
सउदी अरब से आई कोरोना पॉजिटिव 67 वर्षीय महिला की हालत खतरे से बाहर है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों को प्रशासन ने ट्रेस कर लिया है। इनमें से 21 लोगों को एकांतवास में रखा गया है। पॉजिटिव महिला के खयाम स्थित घर के आसपास 300 मीटर के क्षेत्र को सर्विलांस पर रखा गया है। करीब 164 मकान मालिकों की निगरानी की जा रही है।
 
विज्ञापन

7 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
पॉजिटिव महिला के सीधे संपर्क में आने वाले पति और बहू के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा करीब 13 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि इनमें भी वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना वायरस की वजह से पसरा सन्नाटा - फोटो : बासित जरगर
जिस महिला का पॉजिटिव टेस्ट आया है उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसके साथ सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया गया है। इनमें से 21 लोगों को एकांतवास में रखा गया है। इलाके के 300 मीटर के अंदर निगरानी की जा रही है। करीब 164 हाउस होल्डर्स को सर्विलांस पर रखा गया है। -डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, जिला उपायुक्त श्रीनगर   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें