फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना के प्रकोप के बीच राहत की खबर, 200 से अधिक लोग भेजे गए घर, पाबंदियां और सख्त

Thu, 02 Apr 2020 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच राहत की खबर आई है। श्रीनगर प्रशासन ने आज यानी कि गुरुवार को क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले 200 से अधिक लोगों को घर भेज दिया है। घर भेजे गए लोगों में कुछ बांग्लादेश के विद्यार्थी भी हैं। वहीं प्रशासन और डॉक्टर ने इन्हें सलाह दी है कि घरों में भी सावधानी बरतें। घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले श्रीनगर प्रशासन ने बुधवार को दो हफ्ते की क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले 236 लोगों को घर भेजा था। इससे एक दिन पहले 78 लोगों भेजा गया था। इन सभी लोगों को होटलों और सरकारी आवासों में ठहराया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में क्वारंटीन में रखे गए लोगों में बड़ी संख्या में बांग्लादेश से होकर लौटे थे। यह कश्मीर के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
गत 18 मार्च को श्रीनगर जिले में ही पहला पाजिटिव मामला सामने आया था। इस बीच लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन रहा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस के जम्मू-कश्मीर में 67 मामले सामने आने के बाद कश्मीर में आम लोगाें की आवाजाही पर बुधवार को फिर से पाबंदी लगा दी गई। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए बुधवार को पूरे कश्मीर में पाबंदी लगा दी। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में सरकार का सहयोग करें। इसके साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें