फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का नौवां दिनः सेना और पुलिस ने संभाल रखा है मोर्चा, तस्वीरों में देखें जम्मू-कश्मीर का हाल

Thu, 02 Apr 2020 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउंन के नौवें दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि सुबह नौ से बारह बजे तक लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जरूरी सामान की खरीदारी जरूर की। उसके बाद घर के अंदर चले गए। इस कारण बारह बजे के बाद फिर से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं प्रशासन की ओर से लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू रखने के लिए पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को सुंदरबनी नगर के अंदर आने वाले सभी सड़क मार्गों पर तैनात कर रखा है ताकि कोई व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नगर में न आ आए।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
एलओसी से सटे झूला गांव में सेना की ओर से लोगों को राशन मुहैया कराया गया। साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में लगातार लोगों की मदद करने में जुटी है। राशन पहुंचाना हो या लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने की बात हो, इन सब के लिए सेना अलग-अलग इलाकों में जुटी हुई है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू संभाग में एसएसपी श्रीधर पाटिल ने जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया। उन्होंने लोगों से कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करें। घर से तभी निकलें जब अतिमहत्वपूर्ण कार्य हो। इस दौरान भी कोरोना से बचाव के तरीके जरूर अपनाएं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हर समय उनके साथ है, किसी भी चीज की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के कारण वार्ड-11 में हिंदू जागरण मंच की जिला इकाई ने गरीबों में राशन का वितरण किया। इस दौरान गरीबों और अन्य जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें