फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर की कहानी: लोग बोले- ध्वस्त हो गया है पर्यटन उद्योग, अब तो ऊपर वाले का ही सहारा है

Fri, 07 May 2021 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भयावह हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर के हालात बेहद चिंताजनक हैं। वहीं पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और दिहाड़ी मजदूरों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। घाटी के कई इलाकों में तो लोगों के लिए पर्यटन ही रोजी-रोटी का एक मात्र जरिया है। डल झील के पास दुकान लगाने वाले आदिल डार ने बताया कि दिन पर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटक भी नहीं आ रहे हैं। ऐसी दशा में हम सभी के परिवारों का क्या होगा, समझ ही नहीं आ रहा है। अब तो रोटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब तो बस ऊपर वाले का ही सहारा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए- जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कहर की कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
गुरुवार को अब तक के सबसे ज्यादा 4926 नए मामलों के अलावा 52 मरीजों की मौत हुई। जम्मू संभाग में 34 मरीजों की जान चली गई। वहीं कश्मीर में 18 मरीजों की मौत हुई। संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है। सक्रिय मामले 41666 हो गए हैं। जम्मू संभाग में हुई 34 मरीजों की मौतों में सबसे ज्यादा मौतें जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुईं। यहां 19 मरीजों ने दम तोड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जीएमसी की एमसीएच विंग में एक, जीएमसी राजोरी में एक, जीएमसी कठुआ में दो, मेंढर एसडीएच में एक मरीज की मौत हुई। सात मरीजों ने घर पर ही दम तोड़ा। उधमपुर जिला अस्पताल में एक, सीडी अस्पताल जम्मू में एक व अमृतसर के फ्लोरेम अस्पताल में भी जम्मू के एक मरीज की मौत हो गई। बेमीना के स्किम्स जेवीसी अस्पताल में तीन, स्किम्स सौरा में तीन, एसएमएचएस श्रीनगर में दो, जीएमसी बारामुला में दो, पुलवामा जिला अस्पताल में दो, जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में तीन व जीएमसी अनंतनाग में तीन मरीजों की मौत हुई है। 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
वहीं कोरोना संक्रमण के नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 617, उधमपुर में 121, राजोरी में 232, डोडा में 51, कठुआ में 200, सांबा में 131, किश्तवाड़ में 36, पुंछ में 124, रामबन में 108, रियासी में 65 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 1070, बारामुला में 353, बडगाम में 605, पुलवामा में 171, कुपवाड़ा में 124, अंनतनाग में 314, बांदीपोरा में 90, गांदरबल में 126, कुलगाम में 218 और शोपियां में 170 मामले आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 201511 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामले 41666 और मृतकों की संख्या 2562 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें