जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 1,562 संदिग्ध निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 70,408 लोग निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 7,335 को घर पर क्वारंटीन, 390 को अस्पताल में आइसोलेशन, 193 को अस्पताल में क्वारंटीन, 8,398 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।