फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः कोरोना से जंग में मददगार होगा ये रोबोट, प्रदर्शनी में यूवीआरसीडी मास्क ने खींचा सबका ध्यान

Fri, 24 Apr 2020 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 के बैनर तले नवोन्मेष प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों के बनाए प्रोटोटाइप पेश किए गए। लॉकडाउन के बीच सामने आए ये प्रोटोटाइप कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मददगार बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 - फोटो : बासित जरगर
एक छात्र ने रोबोट बनाया है, जो आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों तक खाना और दवाइयां पहुंचाने के साथ-साथ उस वार्ड की निगरानी भी कर सकता है। छात्र ने बताया कि रोबोट को नर्स या डॉक्टर वार्ड के बाहर से ही ऑपरेट कर सकते हैं। ऐसे में उनमें संक्रमण फैलने की आशंका भी बहुत कम हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 - फोटो : बासित जरगर
वहीं एक अन्य छात्र मुईद निसार ने एक यूवीआरसीडी मास्क बनाया है। मुईद का कहना है कि यह मास्क कोरोना और अन्य वैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम है।

4 of 5
कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 - फोटो : बासित जरगर
इसमें एक फिल्ट्रेशन चैंबर, जिसमें यूवी एलईडी बल्ब और सक्रिय कार्बन होता है जोकि वायरस को नष्ट कर देता है। जबकि दूसरा साधारण मास्क सांस लेने में सहयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोविड-19 ओपन इनोवेशन चैलेंज 2020 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से जो प्रोटोटाइप प्रोफेशनल और तकनीकी परीक्षण में खरा उतरेगा, उसके निर्माण के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें