फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को राशन पहुंचा रहे हैं जवान, हंदवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ ने संभाल मोर्चा

Wed, 01 Apr 2020 05:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना
पुलिस अधीक्षक डॉ जी.वी. संदीप चक्रवर्ती और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन के कमांडेंट ओंकारनाथ सिंह ने जवानों के साथ थाना क्षेत्र हंदवाड़ा में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए लोगों से विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा। लोगों ने हंदवाड़ा पुलिस व सुरक्षाबलों के प्रयास और महामारी के समय मदद पहुंचाने के लिए सराहना की। सुरक्षाबलों ने लोगों से कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

2 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया कराया गया है। इसमें बाहरी राज्यों से आए लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने आटा, चावल, दाल, चीनी, तेज, नमक, प्याज और टमाटर लोगों को मुहैया करवाया। छन्नी बाईपास इलाके में राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
शराब कारोबारियों और दुकानदारों से जमा की गई दो करोड़ की राशि उपराज्यपाल के राहत कोष में दी गई है। वित्त आयुक्त विपुल पाठक ने बुधवार को उपराज्यपाल को यह चेक सौंपा। इस मौके पर आबकारी विभाग के आयुक्त राजेश कुमार शबन भी उपस्थित थे। दो दिन पहले ही वाइन ट्रेडर एसोसिएशन ने आबकारी विभाग से अपील की थी कि उनके द्वारा हर महीने जमा कराई जाने वाली 2500 रुपये की किश्तों का जमा पैसा राहत कोष में दिया जाए।

4 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से मास्क बनाने की पहल की गई है। जिसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यूथ कांग्रेस के महासचिव रिकी डलोत्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर मास्क बनाने का काम शुरू किया गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सभी को योगदान देना होगा। इसके लिए यूथ कांग्रेस प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर में रेशमघर कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित किया गया है। हर परिवार को पांच किलो आटा दिया गया है। इसमें बाहरी राज्यों से रह रहे लोग भी लाभान्वित हुए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी राशन दिया गया। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई है। अलग-अलग जगहों में राशन वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें