कोविड संक्रमण पर नियंत्रण होने के साथ प्रदेश में धीरे धीरे चिकित्सा व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 74 फीसदी कोविड बिस्तर खाली हो गए हैं। रिकवरी दर में भी सुधार के साथ यह आंकड़ा 91 फीसदी से ऊपर चला गया है। पिछले पंद्रह दिन में प्रदेश में रिकवरी दर में सुधार के साथ सक्रिय मामलों में 10 फीसदी तक गिरावट आई है। कोविड मृत्युदर में भी सुधार हो रहा है। प्रदेश में पंद्रह दिन पहले कोविड रिकवरी दर 81 फीसदी थी जो वर्तमान में 91 फीसदी से ऊपर चली गई है। इसी तरह सक्रिय मामले 17 फीसदी से ऊपर थे जो वर्तमान में घटकर 7 फीसदी रह गए हैं।
वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों पर कोविड मृत्युदर 1.35 फीसदी है। शहर के साइकाइटरी और सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में फोन अंपाइंटमेंट ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई है, जबकि अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में भी आगामी दिनों में ओपीडी सेवा बहाल करने की तैयारी की जा रही है। कोविड बिस्तरों की बात करें तो जम्मू संभाग में 82 और कश्मीर संभाग में 65 फीसदी बिस्तर खाली हैं। जम्मू संभाग में कुल 2939 बिस्तरों पर सिर्फ 531 और कश्मीर संभाग में 2853 बिस्तरों पर 1010 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में कुल 5792 बिस्तरों पर 1541 मरीज भर्ती हैं और यह फीसदी दर 26 है, जिसमें 74 फीसदी बिस्तर खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीज
अस्पताल बेड मरीज
जीएमसी जम्मू 547 188
डीआरडीओ जम्मू 500 8
सीडी अस्पताल जम्मू 110 31
गांधीनगर एमसीएच अस्पताल 172 11
गांधीनगर अस्पताल ओल्ड ब्लाक 76 11
राजीव गांधी अस्पताल 65 0
एस्कॉम अस्पताल जम्मू 116 7
विज्ञापन
3 of 6
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 1184 संक्रमित, 11 की मौत
एक दिन की राहत के बाद जम्मू-कश्मीर में फिर कोविड मामलों में उछाल आया है। प्रदेश में 1184 नए कोविड संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 421 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 11 लोगों की कोविड से मौत हुई है। इसमें जम्मू संभाग में पांच मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में 3, जीएमसी राजोरी में 2, एसएमएचएस श्रीनगर में 2, स्किम्स जेवी बेमिना में 1, जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में 1 और जीेएमसी अनंतनाग में 2 मौतें हुई हैं। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 21817 सक्रिय मामले हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 13674 मामले हैं। अब तक 4101 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
4 of 6
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
ब्लैक फंगस का एक और मामला
कोविड चुनौतियों के बीच ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। प्रदेश में मंगलवार को एक और ब्लैक फंगस के मामले की पुष्टि हुई है। अब तक जम्मू कश्मीर में 17 ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं। इनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
2880 मरीज ठीक
प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार को 2880 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग में 996 और कश्मीर में 1884 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 276733 मरीज ठीक हो चुके हैं।
संक्रमण पर नियंत्रण को हल्के में न लें
जीएमसी माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट राहत की बात है, लेकिन अभी इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समाज के हर वर्ग के लोगों को भविष्य में सख्ती से कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए, ताकि संक्रमण पर नियंत्रण रह सके। इसके अलावा मास्क, सामाजिक दूरी और पर्याप्त वैक्सीन लेना नहीं भूलना चाहिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। सामुदायिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी बहुत जरूरी हो तो जाएं, नहीं तो परहेज करें। वैक्सीन लेने वाले लोगों को भी पूरी एहतियात के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।