जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामलों में गिरावट आने के बाद प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से लगाए गए लॉकडाउन को हटा कर विकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद सुबह-सुबह जम्मू स्थित नरवाल मंडी में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी मंडी में भीड़ को देख लोगों के होश उड़ गए। न सामाजिक दूरी, न अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क और न ही कोरोना का खौफ, बस खरीददारी करने की होड़ दिखी। आने वाले समय में सब्जी और फल मंडी कोरोना संक्रमण बहुत बड़ा कारण बन सकती है। सुबह के समय सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लोगों के दिल से कोरोना का सारा भय निकल गया हो और एक बार फिर से लोग बिना डर के घरों से बाहर की तरफ चल पड़े हैं। सब्जी मंडी के पास से जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।