गुलाम नबी आजाद
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर और या फिर लद्दाख हम सभी धर्मों, लोगों और जातियों का एक ही तरह से सम्मान करते हैं। यही हमारी ताकत है और इसे हमेशा ऐसे ही जारी रखा जाएगा। आजाद ने कहा कि राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए हमारी संसद के अंदर और बाहर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं। साथ ही मैं संसद से पहली बार रिटायर नहीं हुआ हूं।