जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही मची, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई, 120 घायल हुए और 200 से अधिक लापता हैं। सेना, वायुसेना और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं।
किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में 60 लोगों की जान चली गई, जबकि 120 से ज्यादा घायल हैं, इनमें भी करीब 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 200 से ज्यादा लापता हैं।
विज्ञापन
2 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में ज्यादातर मचैल माता के तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौसम खराब होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
3 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
चिशौती प्रसिद्ध मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग का पड़ाव स्थल है।
4 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
25 जुलाई से चल रही मचैल माता यात्रा भी रोक दी गई है। यात्री जहां पर हैं, वहीं पर उन्हें रुकने को कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों की हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
6 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
वीरवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच मचैल माता मंदिर यात्रा के पड़ाव में पड़ने वाले आखिरी गांव चिशौती में बारिश आफत बनकर टूटी।
विज्ञापन
7 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ से 83 किलोमीटर दूर उपमंडल पाडर में स्थित इस गांव से ही 9,500 फीट ऊंचे मंदिर तक 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू होती है।
8 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा 5 सितंबर को संपन्न होती। इसके लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आए थे।चिशौती में भक्तों के लिए लगाए गए एक लंगर (सामुदायिक रसोई) को बादल फटने का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
9 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
10 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
पानी के साथ पत्थर व पेड़ बह कर आए जो घरों, दुकानों व तीर्थयात्रियों को बहा ले गए। एक सुरक्षा चौकी भी बह गई।
11 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
चिशौती के उस हिस्से में भारी तबाही आई जो नाले पर बसे थे।
12 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
नाले वाला पूरा हिस्सा ही बह गया है। पाडर के कई नालों में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है। भारी मात्रा में पानी बरस जाने से बाढ़ आ गई।
13 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में 12 लोगों की मौत की खबर आई, जो शाम तक बढ़कर 41 तक पहुंच गई।
14 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
25 शव अठोली पीएचसी रात 8 बजे तक लाए गए। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
15 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
आपदा में मचैल माता तीर्थयात्री किश्तवाड़ व अन्य जगहों से वापस लौट रहे हैं। 120 से ज्यादा घायलों को अठोली पीएचसी ले जाया गया।
16 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
वहां से 12 को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और 13 को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया दिया गया। अन्य का पीएचसी में उपचार चल रहा है।
17 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सेना और वायुसेना की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
18 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
खोज और बचाव अभियान जारी है। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमारे जवान बचाव और राहत कार्यों में तेज़ी से जुटे हैं। प्रयास जीवन की रक्षा और बचे लोगों की सहायता पर केंद्रित हैं।
19 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
राहत सामग्री, चिकित्सा दल और बचाव उपकरण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर का राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
20 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ से अतिरिक्त मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि भी मौके पर भेज दी गई हैं। पुल बहने से कट गया गांवों का संपर्क
21 of 22
किश्तवाड़ आपदा
- फोटो : अमर उजाला
बादल फटने से आई आपदा में दो पुल ध्वस्त हो गए। इनमें से एक पुल पीएमजीएसवाई के तहत हाल ही में तैयार हुआ था।