फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...

Thu, 13 May 2021 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी संदीप चौधरी ने खरीदे खिलौने - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में खाकी के कई रूप देखने को मिले हैं। कहीं पुलिसवालों ने दिहाड़ी कमाने वालों पर कहर बरपाया तो कहीं खाकी के कार्यों की लोगों ने जमकर सराहना की। खाकी की दरियादिली की एक ऐसी ही तस्वीर कश्मीर में देखने को मिली है। कोरोना कर्फ्यू के बीच दो जून की रोटी के लिए खिलौने बेचते नजर आए बच्चे से श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी ने सारे खिलौने खरीद लिए।

खिलौनों की कुल कीमत साढ़े छह हजार रुपये बच्चे को देकर एसएसपी ने उसे महामारी से बचने की नसीहत देकर घर लौटा दिया। खाकी वर्दी के इस मानवीय चेहरे ने बच्चे के रोजगार को बचाते हुए कोरोना से रोकथाम की नजीर पेश की। दरअसल, बादशाह चौक पर एसएसपी कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू कराने के प्रबंधों का जायजा लेने गए थे। आगे की स्लाइड में पढ़िए एसएसपी संदीप चौधरी द्वारा किए गए नेक काम के बारे में। साथ ही जानिए लोगों ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी संदीप चौधरी ने खरीदे खिलौने - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उनकी नजर सड़क किनारे एक बच्चे पर पड़ी जो कोरोना के खतरे के बीच परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाने के लिए अपने खिलौने बेचने के लिए बैठा था। एसएसपी संदीप उस बच्चे के पास गए और सारे खिलौने खरीद लिए। उन्होंने उन खिलौनों की कीमत साढे़ छह हजार चुकाकर बच्चे को घर जाने की सलाह दी। एसएसपी चौधरी ने बताया कि एक बच्चा गुब्बारे और खिलौने बेच रहा था। हमने कोशिश की कि उसका सारा सामान खरीदकर आपस में बांट लें।
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी संदीप चौधरी ने खरीदे खिलौने - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पुलिस किसी के रोजगार को प्रभावित करने की मंशा नहीं रखती। अवाम को परेशान करना भी मकसद नहीं है। लोगों को महामारी के दौर में सरकारी व्यवस्था से सहयोग करना चाहिए।

4 of 5
एसएसपी संदीप चौधरी ने खरीदे खिलौने - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिम, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन संबंधित सेवाओं वाले लोगों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवाजाही की अनुमति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी संदीप चौधरी ने खरीदे खिलौने - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर पुलिस के इस कदम की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें