फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगा टीकाकरण: स्लॉट बुक न होने पर युवा बोले- इस तरह का भद्दा मजाक न करे सरकार

Thu, 13 May 2021 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में कारोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर रोज हजारों लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कारोना वैक्सीन नहीं लग पा रही है। वैक्सीन के पंजीकरण के लिए स्लॉट तक बुक नहीं हो पा रहे हैं। हर रोज युवा स्लॉट बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्लॉट खाली नहीं होने से उन्हें केवल निराशा हाथ लगती है। जब सारी औपचारिकताएं पूरी होती हैं तो मैसेज नहीं आता। स्लॉट बुक न होने पर युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सुविधा नहीं देनी है तो प्रदेश सरकार इस तरह का भद्दा मजाक करना बंद करे। टीकाकरण के लिए बनाए गए केंद्रों में वैक्सीन भी खत्म हो चुकी है। कई सेंटर बंद कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रों में दवाई उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन कितनी है कुछ नहीं बताया जा सकता, लेकिन टीकाकरण हो रहा है। केंद्रों में टीकाकरण के लिए काफी भीड़ जुट रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
स्लॉट बुक नहीं हो रहा, टीका कब लगेगा पता नहीं
व्यापार मंडल मोती बाजार के चंदन गुप्ता, सूरत, प्रताप, गौरव, अशोक शर्मा, मुकेश आदि ने बताया कि टीकाकरण मजाक से कम नहीं है। स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। हर रोज समय बर्बाद होता है। कब स्लॉट बुक होगा और कब टीका लगेगा, इसके बारे में पता नहीं। स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
बुजुर्गों का भी 95 प्रतिशत तक ही हुआ टीकाकरण
बुजुर्गों का भी 95 फीसदी तक ही टीकाकरण हुआ है। पांच फीसदी बुुजुर्गों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। अब इन्हें फिर से टीकाकरण शुरू होने पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया गया है। दवाई की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर निगम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा। - पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें