फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी रोड टनल का ट्रायल शुरू, जानें क्या है खासियत?

Sat, 11 Mar 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/चिनैनी
विज्ञापन
1 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : Amar Ujala
एशिया की सबसे लंबी (नौ किलोमीटर) चिनैनी-नाशरी रोड टनल को वीरवार की शाम ट्रायल के लिए खोला गया।
विज्ञापन

2 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : Amar Ujala
छह दिन तक प्रस्तावित ट्रायल के पहले दिन एक घंटे तक खुली टनल से गुजरने वाले चालक रोमांचक सफर को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। 10 से 11 मिनट लगे में टनल पार करते वाहनाें के लिए 50 किलोमीटर की गति सीमा निर्धारित की गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : Amar Ujala
टनल से चिनैनी-नाशरी तक का फासल 31 किलोमीटर छोटा गया है। इसे तय करने में डेढ़ घंटे का समय लगता था। टनल के जीएम आशुतोष ने बताया ट्रायल छह दिन तक चलेगा। 

4 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : Amar Ujala
सारे सिस्टम चेक हो जाने के बाद इस टनल को 24 घंटे के लिए खोला जा सकता है। पहले दो दिन टनल एक घंटे के लिए खोली जाएगी। इसके बाद तीन-तीन घंटे के लिए फिर एक दिन-रात टनल खोली जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : Amar Ujala
वीरवार दोपहर को हाईवे के चिनैनी मोटरशेड के पास गाड़ियों को रोका गया, जिन्हें टनल के रास्ते छोड़ा जाना था। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को उतावला था।
विज्ञापन

6 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : File Photo
शाम 4:03 बजे मुहूर्त के मुताबिक टनल के एमडी और उनकी टीम ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। 
विज्ञापन

7 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : File Photo
कोई वाहन टनल में खड़ा हो जाता तो टेक्नोलॉजी इमारत से एफएम के जरिये सूचना दी जाती कि टनल के अंदर गाड़ी खड़ा करना मना है। 

8 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : File Photo
फोटो खींचने पर भी मनाही थी। हालांकि कुछ ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन हर जगह सूचना प्रसारित होने से कोई भी गाड़ी टनल में नहीं रोक पाया। 

9 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : File Photo
टनल से छोटे वाहनों के अलावा सुरक्षा बलों के वाहन, भारी वाहन, यात्री वाहन आदि निकाले गए। सैकड़ों वाहन एक घंटे में आरपार हुए। करीब पांच बजे तक वाहन आर-पार हुए। इसके बाद वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

10 of 10
Nashri Tunnel - फोटो : file photo
नाशरी टनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें