चैत्र नवरात्र पर भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन में सजावट की गई है। धर्मनगरी व मां के भवन को सजाने के लिए दो ट्रक फल और 40 ट्रक फूल पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक फूलों व फलों से सजावट का कार्य किया गया है। भवन में भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। निर्मित व प्राकृतिक गुफा के बाहर भी सजावट की गई है। आम, अमरूद, मौसमी, केला, चीकू भी मंगवाए गए हैं। फूलों में गेंदा, गुलाब, लोली, मोती, पीओपी मोगरा, रजनीगंधा आदी शामिल हैं जिन्हें देश व विदेशों से मंगवाया गया है।