Tulip Garden in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप के अलावा ये किस्में भी कर रहीं आकर्षित
एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप की 68 किस्मों के अलावा डैफोडिल, जलकुंभी, मस्करी के आकर्षक फूल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लेकिन इस बार उद्यान को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन के उप निदेशक इखलास शायिक ने बताया कि हॉलैंड से चार नई ट्यूलिप किस्मों का आयात किया है, जिससे बगीचे में चार चांद लग गए हैं।