पाकिस्तान की तरफ से लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है।एक सप्ताह से चल रही इस गोलाबारी के चलते लोग अब अपने अपने घरों को छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए है।
विज्ञापन
2 of 7
पाक कि इस गोलाबारी में अब तक पचास से ज्यादा लोगों के घायल होने कि सूचना है। वही अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
पाक कि ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपना गांव छोड़ कर रिश्तेदारों के घर आश्रय लेने को मजबूर हैं।
4 of 7
arnia
पाकिस्तान की तरफ से फिर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। यहा कि दिवारों पर जगह जगह गोलियों व उसके निशानों को साफ दोखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले छोटे हथियारों से फायर किया। इसके बाद मोर्टार के गोले दागे। जिसके कारण लोगों के छतों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
6 of 7
इन गांवों के 50 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। सीमा से लगते पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में घर से बाहर कोई भी आदमी नही दिख रहा। आलम यह है कि गांव कि सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
पाक के द्वारा लगातार कि जा रही नापाक हरकत के बाद लोग इस कदर सहमें हुए है कि कोई भी घर से बाहर निकलनें कि हिम्मत नही कर रहा है। सभी अपनें घरों में बन्द रहने को मजबूर हैं।