लद्दाख दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवां झड़प में पराक्रम दिखाने वाले जांबाज सैनिकाें को बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई थी। सेना की 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने जैसे ही रक्षा मंत्री को उन जांबाजों से मिलाया तो राजनाथ सिंह ने कहा ‘शाबाश, मेरी ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।’