फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: घाटी में तैनात जवान भी हुए रंगों से सराबोर

Sat, 26 Mar 2016 11:46 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ मुख्यालय में अफसरों और जवानों ने भी होली मनाई। कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। होली की मस्ती में डूबे और संगीत की धुनों पर थिरकते जवान घर-परिवार से दूर होने के बावजूद पूरे उत्साह के साथ त्योहार के रंग में रंगे नजर आए। समारोह  में जवान, ऑफिसर का कहीं कोई फर्क नहीं था।  त्योहार पर सभी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांट रहे थे। इस पल का वह इंतजार भी काफी समय से कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के आईजी विकास चंद्रा ने कहा कि बीएसएफ के जवानों द्वारा मुख्यालय में उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वह एलएसी पर तैनात जवानों के साथ होली मना कर आए और उनका हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Amar Ujala
चंद्रा के अनुसार श्रीनगर मुख्यालय से लेकर एलएसी तक बीएसएफ के जवान बुलंद हौसले के साथ तैनात हैं। कड़ी ड्यूटी के साथ उन्होंने त्योहार भी मनाया। उनके अनुसार ऐसे कार्यक्रमों से जवानों का उत्साह बना रहता है।

4 of 5
holi on loc - फोटो : Amar Ujala
वहीं बीएसएफ के जवान देवेंद्र के अनुसार वह भले ही घर परिवार से दूर हैं, लेकिन साथी जवानों के बीच इस कमी का एहसास नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह एक परिवार की तरह होली मनाते हैं। उनका यह भी कहना था कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहेंगे कि एक साथ मिलकर जश्न मनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Amar Ujala
जवान फरीद अहमद के अनुसार वह बार्डर ड्यूटी पर तैनात हैं, लेकिन यहां साथियों की खुशी में शामिल होने पहुंचे। उनके अनुसार कोई भी त्योहार हो ईद, दीपावली या होली वह एक साथ मनाते हैं। नियंत्रण रेखा से लेकर कश्मीर में जहां भी बीएसएफ की तैनाती है, हर जगह ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएसएफ के जवानों के लिए संगीत से लेकर बड़े खाने तक की व्यवस्था थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें