1 दिसंबर 2016 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपनी 51वीं सालगिरह मना रहा है। बीएसएफ भारत की सीमा सुरक्षा के लिए प्रथम पंक्ति का सुरक्षाबल है जिसे अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। जम्मू कश्मीर में करीब 165 किमी की सीमा पर अनेकों पोस्टों पर बीएसएफ के जवान दिन रात देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। तस्वीरों में देखें भारत के जांबाज रक्षकों कैसे करते हैं देश की हिफाजत।
विज्ञापन
2 of 10
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को हुई थी। आज वर्ष 2016 में बीएसएफ अपना 51वां स्थापना दिवस मना रही है।
विज्ञापन
3 of 10
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
सीमा सुरक्षा बल देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। जम्मू कश्मीर से लगने वाली भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान दिन रात पूरी चौकसी से निगरानी करते हैं।
4 of 10
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
बीएसएफ के जवान देश की रक्षा के लिए अत्याधुनिक सर्विलांसिंग और मारक उपकरणों से लैस होते हैं। बीएसएफ सीमा पर निगरानी के लिए थर्मल इमेजिंग डिवाइस, हाइटेक राडारों और नाइट विजन कैमरों का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
5 of 10
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
सीमा पर घुसपैठ या किसी अप्रिय स्थिति अथवा हमले से निपटने के लिए बीएसएफ के जवानों द्वारा हाइटेक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। इन हथियारों में हाइटेक मोर्टार लांचर और ऑटोमैटिक मशीन गन्स समेत कई नई तकनीकी के आयुध शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 10
bsf
- फोटो : File Photo
बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर कश्मीर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी विकास चंद्रा ने बताया कि कश्मीर घाटी में 2016 में 32 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है जिसका हर बार सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
bsf jawan
बीएसएफ की स्थापना के पहले भारतीय सीमाओं की सुरक्षा 1947 से 1965 के बीच सीमा के इलाकों वाले स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा की जाती थी।
8 of 10
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
वर्तमान में बीएसएफ के महानिदेशक श्री केके शर्मा हैं जिन्होंने 29 फरवरी 2016 को निवर्तमान महानिदेशक श्री डीके पाठक के स्थान पर कार्यभार संभाला था।
9 of 10
BSF
- फोटो : File Photo
वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल में कुल 186 बटालियन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ में कुल 2 लाख 55 हजार से अधिक कर्मचारी जिनमें सशस्त्र जवान भी शामिल हैं वर्तमान में काम कर रहे हैं।
इसके अलावा जल मार्ग से सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के पास 100 से अधिक नावें हैं। साथ ही हवाई मार्ग से निगरानी और अधिकारियों और उच्च पदस्थ लोगों की यात्रा के लिए बीएसएफ के पास कुल 22 एयरक्राफ्ट भी हैं।