जम्मू शहर के शास्त्री नगर इलाके में एटीएम से जल्दी पैसे निकालने को लेकर एक युवक ने जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं उसने दो युवतियों के साथ बदसलूकी। दोनों पक्षों के बीच हुए बवाल के चलते एटीएम के बाहर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले पैसे निकालने के लिए युवक ने जो बात कही उसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें कि शास्त्री नगर जम्मू में पीएनबी बैंक के एटीएम से दो युवतियां पैसे निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान कार सवार एक युवक भी एटीएम पहुंचा। जहां उसने दोनों युवतियों के साथ मारपीट की। मामले को लेकर पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एटीएम में पैसे निकालने के लिए खड़ी थी। तभी बाहर खड़ी एक कार से निकलकर एक युवक एटीएम में आ गया। उसने कहा कि वह पैसे पहले निकालेगा। इस पर लड़की ने कहा कि वह पहले आई है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला...