फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

विज्ञापन
1 of 6
भाजपा विधायकों में ‘रावण’ हैं तो ‘सीता’ भी। रामलीला में अखनूर विधायक राजीव शर्मा रावण की भूमिका निभा रहे हैं तो रामबन विधायक सीता का रोल अदा कर रहे हैं। दोनों विधायकों से बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से रामलीला में भूमिका निभाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

2 of 6
इस बार विधायक बनने के बाद भी उनके द्वारा जनता के प्यार की वजह से भूमिका को सहर्ष स्वीकार किया गया। भाजपा विधायक राजीव शर्मा रामलीला के मंच पर जब उतरते हैं तो पूरा माहौल गूंज उठता है। पात्र भले ही अन्याय का प्रतीक हो, लेकिन, उनकी दमदार अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर देती है।
विज्ञापन

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

3 of 6
अखनूर के सरकारी मिडिल स्कूल में हो रही रामलीला में राजीव शर्मा रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वह नौ साल से इसी पात्र को निभा रहे हैं। कहते हैं कि दर्शकों का ऐसा दुलार मिलता है कि विधायक बनने के बावजूद वो रावण की भूमिका अदा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

4 of 6
बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सोमनाथ शर्मा वर्षों तक लक्ष्मण और रावण की भूमिका निभाते रहे। बचपन में वह अपनी मां के साथ रामलीला देखने जाते थे। तब मन में उत्कंठा पैदा होती थी कि वह भी रामलीला के मंचन का हिस्सा बनें और पिता की विरासत को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

5 of 6
उधर, रामबन के विधायक नीलम कुमार लंगेह सीता की भूमिका अदा कर रहे हैं। राम नाटक क्लब द्वारा मैत्रा ग्राउंड में आयोजित रामलीला के मंच पर सात साल से लंगेह सीता की भूमिका निभा रहे हैं। विधायक बनने के बाद भी इस बार उन्होंने खुद क्लब से भूमिका निभाने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में विधायक बने रावण, तो कोई बना सीता

6 of 6
उनका कहना है कि रामलीला के मंच ने ही उन्हें पहचान दिलाई। जनता का प्यार मिला। अब विधायक बनने के बाद इसे कैसे भूल जाएं। विधायक बनने के बाद भी अभिनय करने में उन्हें कोई झिझक नहीं है। वे भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए रामलीला मंच पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें