धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
vaishno devi
- फोटो : File Photo
मई के बाद जून महीने में श्रद्धालु दर्शन के लिए उत्साह से पहुंच रहे हैं। श्राइन बोर्ड द्वारा बायोमीट्रिक पर्ची के चलते हर यात्री के लिए काउंटर पर जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
3 of 6
vaishno devi
- फोटो : File Photo
रविवार देर शाम तक करीब 28 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए प्रस्थान कर चुके थे, जबकि यात्रा पर्ची कक्ष बंद होने में अभी काफी समय शेष था। कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
4 of 6
vaishno devi
- फोटो : file photo
शनिवार शाम साढ़े आठ बजे के बाद से यात्रा पंजीकरण कक्ष बंद कर दिया गया था, क्योंकि 46 हजार से ज्यादा यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
vaishno devi
- फोटो : file Photo
उन्हाेंने कहा कि आगामी एक महीने में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।यात्रा में बढ़ोतरी से कसबे में व्यवसाय से जुडे़ लोगों में भी खुशी देखी जा रही है।
व्यापारी सूरज, बानू, शमशेर, राजू कुमार, संदीप वाली, करण सिंह के अनुसार पिछले दो वर्षों में यात्रा में खासा उछाल देखने को नहीं मिला है। लेकिन, इस साल मई, जून महीने की शुरूआत में यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने में आ रहा है।