फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमला: आतंकियों की घुसपैठ वाली सुरंग को लेकर सामने आई ये बड़ी बात

Fri, 02 Dec 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : Demo Pic.
रामगढ़ सेक्टर के चमलियाल इलाके में सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ पर बीएसएफ ने साफ किया है कि सुरंग केवल एक ही बार घुसपैठ के लिए तैयार की जाती है। सोशल मीडिया पर सुरंग की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, वे सही नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : Demp Pic.
घुसपैठ के लिए इस्तेमाल हुई सुरंग की वर्तमान स्थिति इन तस्वीरों से अलग है। भारतीय क्षेत्र की तरफ सुरंग का सिरा किसी चूहे की बिल समान रह गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : Demo Pic
सुरंग और आतंकियों से मुठभेड़ स्थल की वीडियो फुटेज दिखाने के बाद आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर डीके उपाध्याय ने कहा, तारबंदी तोड़ना मुमकिन नहीं था तो पाकिस्तान ने आतंकी घुसपैठ के लिए सुरंग तैयार करवाई। आतंकी 28-29 नवंबर की रात को इसी सुरंग से रेंगते हुए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

 

4 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : Demo Pic
सुरंग के आकार और बनावट पर उन्होंने कहा खेत के बीचोंबीच सुरंग का सिरा है, जिस पर पिछले दिनों हल चल चुका है। सुरंग का सिरा चूंकि मैदानी इलाके के खेत में है, लिहाजा इसे ज्यादा समय तक निगरानी से बचाना मुमकिन नहीं है। घुसपैठ से पूर्व तक सुरंग का कोई नामोनिशान नहीं था।
विज्ञापन

5 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : DEMO PIC
केवल घुसपैठ कराने से ऐन पहले तक इसे तैयार किया गया होगा। आईजी ने बताया कि सुरंग की कुल लंबाई 65 से 70 फीट है। तारबंदी के इस पार सुरंग 35 फीट लंबी है, जबकि शेष पाकिस्तान की तरफ लंबी है। 
विज्ञापन

6 of 8
नगरोटा हमले के दौरान जवान - फोटो : Amar Ujala
नगरोटा हमले से सुरंग के कनेक्शन के सवाल पर आईजी ने कहा आशंकाओं के आधार पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सुरंग के रास्ते हुई आतंकी घुसपैठ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोहराया कि सुरंग का निर्माण केवल एक ही बार घुसपैठ के लिए किया जा सकता है, क्योंकि फिर ये तत्काल नजर में आ जाती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों की मदद के बिना सुरंग खोदना किसी भी सूरत में मुमकिन नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि सरहद पर बीएसएफ के जवान पूरी तरह से चौकन्ने हैं। यही वजह है कि तीनों आतंकियों का ऐन मौके पर सफाया कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ इसी सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वाह करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें