राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजभवन में विभागीय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
2 of 5
रिपोर्ट
- फोटो : getty images
मुख्यमंत्री ने सीएचसी कटड़ा में चौबीस घंटे के लिए पांच आईसीयू बेड स्थापित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव को सर्जन और एमडी फिजिशियन के खाली पदों को शीघ्र भरने के साथ पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पैरा मेडिकल स्टाफ
- फोटो : demo pic
सीएचसी कटड़ा में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के आवास के लिए बोर्ड और सरकार के पचास-पचास फीसदी शेयर के साथ पांच करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाई गई है। कटड़ा कसबे और आसपास के क्षेत्र में पालीथिन और डिस्पोजल प्लास्टिक पर कड़ाई से प्रतिबंध के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए।
4 of 5
केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
- फोटो : FILE PHOTO
सीआरएफ के तहत झज्जर-पैंथल रोड और झज्जर नाले पुल के विकास के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। दोमेल-कटड़ा की फोरलेन और कटड़ा-टिकरी सड़क के विकास के लिए डीपीआर बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने वाटर सप्लाई स्कीम धरसर (कटड़ा टाउन) और पाई नाला स्कीम के लिए अतिरिक्त फंड 483.00 लाख जारी करने के निर्देश दिए।
इससे कटड़ा कसबे में 16 लाख जीपीडी पानी की उपलब्धता होगी, जिससे आगामी 15-20 साल की पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ककरयाल में निदेशक जनरल फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को फायर स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला उपायुक्त रियासी जमीन मुहैया करवाएंगे। बैठक में सीईओ अजीत कुमार साहू, वित्त आयुक्त बीबी ब्यास आदि मौजूद रहे।