उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तान बनाए गए हैं। यह बतौर कप्तान राहुल की तीसरी सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुाआत नौ जून से होगी और यह 19 जून तक खेला जाएगा। इसके मैच दिल्ली, कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।
ऐसी है टी20 टीम
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।